HHRDF की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी गठित, नवीन कुमार समेत कई पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

12 सितंबर 2026: HHRDF की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का गठन करते हुए संगठन के विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। नई जिला कमेटी से मानवाधिकार से जुड़े मामलों को मजबूती से उठाने और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की उम्मीद जताई गई है।

जिला कमेटी में नवीन कुमार को जिला उपाध्यक्ष तथा अयूब रजा को जिला वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रंजू रानी महतो को डिस्ट्रिक्ट ह्यूमन राइट्स ऑफिसर नियुक्त किया गया।

इसके अलावा दीपा कुमारी रविदास, डॉली दास, सुमन कौर, शैल कुमारी देवी, मोहुआ घोष, पूजा कुमारी, रूबी सरकार, पी. लता, सुनीता देवी, अमृतांशु दरीहारे और हरजिंदर सिंह सहित अन्य सदस्यों को भी संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।

संगठन की ओर से उम्मीद जताई गई कि नई जिला टीम मानवाधिकार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सक्रिय रूप से काम करेगी। नई कमेटी के गठन को संगठन के विस्तार और जमीनी स्तर पर गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया |