दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव को लेकर छात्र संगठनों का प्रचार अभियान तेज है। इसी क्रम में धनबाद एनएसयूआई जिलाध्यक्ष साहिल अली भी दिल्ली पहुंचे और विभिन्न कॉलेजों में छात्रों के बीच संगठन के पैनल के समर्थन में प्रचार किया। DUSU चुनाव के लिए 18 सितंबर 2026 को मतदान हो रहा है।
साहिल अली ने एनएसयूआई के छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न कॉलेजों का दौरा कर छात्रों से संवाद किया। इस दौरान छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई और संगठन के पैनल के पक्ष में समर्थन की अपील की गई।
एनएसयूआई ने इस चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में किफायती आवास, रियायती मेट्रो पास, 24 घंटे लाइब्रेरी, स्वच्छ पानी और बेहतर कैंपस सुविधाओं समेत कई मुद्दे उठाए हैं।
साहिल अली ने कहा कि छात्र समस्याओं और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए कार्यकर्ता चुनावी अभियान में सक्रिय हैं। उन्होंने छात्रों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने और अपने मुद्दों के आधार पर मतदान करने की अपील की।
