सादगी से मनाया गया जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह का जन्मदिन

जिला परिषद कार्यालय में शुक्रवार को जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह का जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर कर्मियों और उपस्थित लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

मीडिया से बातचीत के दौरान शारदा सिंह ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिला परिषद क्षेत्र का विकास और जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान उनकी प्राथमिकता है। जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर मिले स्नेह और शुभकामनाओं से वह अभिभूत हैं। साथ ही, उन्होंने जनसेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और मजबूती से निभाने का संकल्प जताया।

इस मौके पर भाजपा नेत्री रीता प्रसाद, अरुण राय, अमित कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।