जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बलुआ दियारा में पिकअप चालक को लूटने की कोशिश से पहले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से देसी कट्टा, एक गोली और एक बाइक बरामद करने का दावा किया है।
एसडीपीओ सुशील कुमार के अनुसार, 16 सितंबर की रात पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह को बलुआ दियारा क्षेत्र में लूट की आशंका की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और मौके से तीन युवकों को पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. गुनेद (19), मो. फैजल (18) और मो. अरवाज (23) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से देसी कट्टा, एक गोली और बाइक बरामद की गई।
इस मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 112/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच में जुटी है।
