भोजपुर में जर्जर सड़कों और जलजमाव के खिलाफ आंदोलन, चरपोखरी में पुतला दहन

भोजपुर जिले में जर्जर सड़कों और जलजमाव की समस्या को लेकर आंदोलन लगातार जारी है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की खराब सड़कों, मुख्य मार्गों, स्टेट हाईवे तथा जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर 23 सितंबर को धरना दिया गया था।

इसी आंदोलन की अगली कड़ी में 27 सितंबर को जिलेभर में मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी के पुतला दहन का आह्वान किया गया। इसी क्रम में चरपोखरी प्रखंड में स्टेट हाईवे की मुख्य सड़क पर बने गड्ढे में मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व राजद नेता हरि चरण सिंह और लाल बाबू सिंह ने किया। इस दौरान दर्जनों राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण भी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने जर्जर सड़कों और जलजमाव की समस्या को लेकर विरोध जताया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों की बदहाल स्थिति और जलजमाव के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। प्रदर्शन के दौरान संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई।