दुर्गा पूजा को लेकर अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की साफ-सफाई, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, कचरा उठाव, फॉगिंग और अतिक्रमण समेत विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।अधिकारियों को दुर्गा पूजा से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
बैठक मेंसफाई कार्यों का क्रॉस वेरिफिकेशनकरने का निर्देश दिया गया, ताकि जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति की जांच की जा सके। नालियों की सफाई के साथ-साथ सफाई के दौरान हटाए गए स्लैब को दोबारा नालियों पर ढकवाने का भी निर्देश दिया गया।
दुर्गा पूजा से पहले शहर कीस्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्तकरने को कहा गया। वहीं सड़क किनारे कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई के लिए टीम गठित कर जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया गया। ऐसे स्थानों पर टीम को मौजूद रहकर निगरानी करने को कहा गया, जहां लोग नियमित रूप से कचरा फेंकते हैं।
बैठक मेंडोर-टू-डोर कचरा उठावकी स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी निर्धारित रूटों पर कचरा उठाने वाली गाड़ियों का नियमित और निरंतर संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। रात्रि सफाई कार्य में लगाए गए कर्मियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने क्षेत्र में सफाई कार्य करने का निर्देश दिया गया।
इसके अलावा सड़क पर अतिक्रमण करने वालों और सड़क किनारे बिल्डिंग मटेरियल रखने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुएजुर्माना वसूलनेका निर्देश दिया गया।
बैठक में फॉगिंग व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए गए। फॉगिंग के लिए उपलब्ध सभीपांच मशीनों से प्रतिदिन फॉगिंगकराने और पूजा से पहले शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मच्छररोधी छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा गया।
नगर प्रशासन ने दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर साफ-सफाई और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया।
