बाघमारा CHC में पांच मांगों को लेकर ग्रामीणों का एकदिवसीय सत्याग्रह

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा में रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर संपूर्ण जनजागृति ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले ग्रामीणों ने सोमवार को हरिणा चौक पर एकदिवसीय सत्याग्रह किया। यह आंदोलन पूर्व घोषित चरणबद्ध कार्यक्रम के तहत किया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता जगत महतो ने मोबाइल फोन के माध्यम से सांसद सीपी चौधरी और विधायक शत्रुघन महतो से बातचीत कर CHC में आवश्यक जांच सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी जैसी सुविधाएं नहीं होने से गरीब मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आंदोलनकारियों ने स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने और जनहित की मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।