संजय झा बोले- सभी MLC सीटों को लेकर नीतीश कुमार को दिया फीडबैक

JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पार्टी की चुनावी तैयारियों और MLC सीटों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने बताया कि नामांकन के दौरान पार्टी और गठबंधन के नेता अलग-अलग जगहों पर मौजूद रहे।

संजय झा ने कहा कि वह दरभंगा और मुजफ्फरपुर में नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। पार्टी के अन्य नेता और गठबंधन के नेता भी अलग-अलग स्थानों पर नामांकन में मौजूद रहे।

उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठक हुई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से मिले नामांकन से जुड़े फीडबैक को नीतीश कुमार के साथ साझा किया गया।

संजय झा ने कहा कि सभी MLC सीटों को लेकर भी नीतीश कुमार को अपडेट दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनावी तैयारियों को लेकर लगातार फीडबैक ले रही है और आगे की रणनीति पर काम किया जा रहा है।

वहीं, ललन सिंह को लेकर पूछे गए सवाल पर संजय झा ने कहा कि ललन बाबू ने जो किया है, वह पार्टी के हित में किया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मुद्दे पर इतना ही कहना है।