श्रीमद्भागवत कथा आयोजन में शामिल हुए दिलीप सिंह, 27 अक्टूबर से होगा कथा वाचन

सिंदरी के डोमगढ़ में आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा को लेकर राजपूत विचार मंच, धनबाद के जिलाध्यक्ष सह युवा संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह, सांसद प्रतिनिधि बॉबी पांडेय और समाजसेवी कौशल सिंह उपस्थित रहे।

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा प्रवक्ता पं. गौरांगी गौरी 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगी। कार्यक्रम के तहत 26 अक्टूबर को कलश यात्रा निकाली गई, जबकि 27 अक्टूबर को कथा का शुभारंभ होगा। 2 नवंबर को पूर्णाहुति और 3 नवंबर को महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर दिलीप सिंह ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, भक्ति, प्रेम और सद्भाव का संदेश देने का माध्यम है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों के बीच आपसी प्रेम, एकता तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने धार्मिक आयोजनों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।