आनंद मंगल की ओर से 27 और 28 अक्टूबर को भव्य दीपोत्सव मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में खरीदारी के साथ त्योहार की खुशियां और समाज सेवा का संदेश भी देखने को मिलेगा। आयोजन को लेकर आनंद मंगल की अध्यक्ष अलका मित्तल ने सोमवार को सिद्धि विनायक होटल के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी।
अलका मित्तल ने बताया कि दीपोत्सव मेले में देश के विभिन्न शहरों से आए लगभग 100 स्टॉल लगाए जा रहे हैं। यहां शहरवासियों को एक ही छत के नीचे खरीदारी के लिए कई तरह के आकर्षक विकल्प मिलेंगे।
होम डेकोर से लेकर खान-पान तक की मिलेगी सुविधा
मेले में होम डेकोर, भगवान की आकर्षक पोशाकें, साड़ियां, सूट, चादरें, दीये, दीपावली की सजावट से जुड़े सामान और विभिन्न प्रकार के खान-पान की वस्तुएं उपलब्ध होंगी। त्योहार को ध्यान में रखते हुए मेले में विशेष तैयारियां की गई हैं, ताकि लोग अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी कर सकें।
करवा चौथ को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के लिए मेहंदी लगाने की विशेष व्यवस्था भी की गई है। इससे महिलाएं खरीदारी के साथ त्योहार की तैयारियों का आनंद भी उठा सकेंगी।
खरीदारी के साथ समाज सेवा का संदेश
आनंद मंगल का यह दीपोत्सव केवल खरीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से समाज सेवा और खुशियां बांटने का संदेश भी दिया जा रहा है। मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स के जरिए लोगों को त्योहार से जुड़ी वस्तुएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
आयोजकों को उम्मीद है कि इस दीपोत्सव मेले में शहरवासी उत्साह के साथ भाग लेंगे और त्योहार की खरीदारी के साथ इस आयोजन का आनंद उठाएंगे।
