सिएना होम का मेयर संजीव सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन, धनबाद को मिला लग्जरी फर्नीचर का नया डेस्टिनेशन

शहर में प्रीमियम और लग्जरी फर्नीचर के नए डेस्टिनेशन के रूप में ‘सिएना होम’ लिविंग कॉन्सेप्ट्स का भव्य शुभारंभ हुआ। गोविंदपुर रोड स्थित भूइफोड़ मंदिर के समीप टीवीएस शोरूम के सामने खुले इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद मेयर ने पूरे शोरूम का अवलोकन किया और वहां उपलब्ध आकर्षक फर्नीचर कलेक्शन की सराहना की।

इस अवसर पर मेयर संजीव सिंह ने कहा कि सिएना होम में फर्नीचर के शौकीनों के लिए लग्जरी, आधुनिक डिजाइन और उत्कृष्ट गुणवत्ता का शानदार संगम देखने को मिलता है। यहां ग्राहकों को उनकी पसंद और जरूरत के अनुसार आकर्षक फर्नीचर कलेक्शन उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि धनबाद तेजी से विकास की ओर अग्रसर है और आने वाले समय में ग्रेटर धनबाद के रूप में अपनी नई पहचान बना रहा है। अब शहरवासियों को बेहतर सुविधाओं और प्रीमियम उत्पादों के लिए दूसरे बड़े शहरों का रुख करने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। सिएना होम जैसे प्रतिष्ठानों के खुलने से धनबाद में आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार होगा।

मेयर ने प्रतिष्ठान के संचालकों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के नए व्यवसाय शहर के विकास के साथ-साथ स्थानीय बाजार और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देते हैं।

सिएना होम के शुभारंभ से धनबाद के उन ग्राहकों को एक नया विकल्प मिला है, जो अपने घर और ऑफिस के लिए आधुनिक, आकर्षक और प्रीमियम फर्नीचर की तलाश में हैं।