गोविंदपुर रजिस्ट्री कार्यालय में अवैध डीड लेखन का आरोप, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार?

गोविंदपुर निबंधन कार्यालय में कथित तौर पर बिना वैध अनुज्ञप्ति के डीड लेखन का काम किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार्यालय के बाहर टेंट लगाकर तीन दर्जन से अधिक लोग जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज तैयार करने का काम कर रहे हैं। इससे निबंधन कार्यालय की व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि झारखंड सरकार की ओर से जमीन की रजिस्ट्री से संबंधित दस्तावेज तैयार करने की व्यवस्था में बदलाव और अधिकृत डीड लेखकों के लिए नियम लागू किए गए हैं। इसके बावजूद गोविंदपुर निबंधन कार्यालय के बाहर कथित रूप से इन नियमों की अनदेखी की जा रही है।

आरोप है कि जमीन की खरीद-बिक्री के लिए रजिस्ट्री कराने पहुंचने वाले लोगों को टेंट में बैठे लोग डीड तैयार कराने की सुविधा देते हैं। सवाल यह है कि यदि ये लोग बिना वैध अनुज्ञप्ति के काम कर रहे हैं, तो उन्हें किसकी अनुमति से कार्यालय के बाहर यह गतिविधि संचालित करने दी जा रही है?

मामले में बाहरी लोगों की कथित दखलंदाजी और विभागीय निगरानी की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करता है और निबंधन कार्यालय में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।