बिहार के चर्चित मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। शादी की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे पटना जिले के बाढ़ स्थित नदावां में मेहमानों और चर्चित हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला तेज हो रहा है।
इसी कड़ी में भोजपुरी अभिनेता एवं गायक गुंजन सिंह विधायक अनंत सिंह के साथ शादी की तैयारियों और आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 25 नवंबर को प्रस्तावित घुड़दौड़ को लेकर एक गाना भी सुनाया, जिसे लेकर वहां मौजूद लोगों में उत्साह देखने को मिला।
वहीं, आजाद गांधी ने इस शादी को राष्ट्रीय स्तर का आयोजन बताते हुए कहा कि यह अपने आप में खास शादी होगी। उन्होंने कहा कि इस शादी को लेकर लोगों में इतना उत्साह है कि लोग खुद शादी का कार्ड मांग रहे हैं। बिहार में भी इस शादी को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं।
शादी की तैयारियों और आयोजन को लेकर बढ़ती हलचल के बीच यह समारोह अब क्षेत्र में चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है। आने वाले दिनों में शादी में कई चर्चित हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
