धनबाद जिले के झरिया स्थित होरलाडीह में आगामी 28 एवं 29 नवंबर को आयोजित होने वाले दावते इस्लामी इंडिया के महा इज्तेमा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन स्थल पर व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
इज्तेमा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए दावते इस्लामी इंडिया से जुड़े उलेमाओं का लगातार आगमन हो रहा है। उलेमा आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही आयोजन से जुड़े लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
आयोजकों के अनुसार, इस महा इज्तेमा में देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए आयोजन स्थल पर जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर भी कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजकों को उम्मीद है कि यह महा इज्तेमा धार्मिक और आध्यात्मिक संदेश के प्रसार का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा। फिलहाल कार्यक्रम को लेकर तैयारियां लगातार जारी हैं और आयोजन से जुड़े लोग इसे सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
