हीरापुर स्थित अमन डांस एकेडमी में रविवार को डिप्लोमा डांस परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में बच्चों ने निर्णायक की ओर से दिए गए विभिन्न गानों पर अपनी नृत्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने फेस एक्सप्रेशन, बॉडी लैंग्वेज, लय और आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से अपनी कला और हुनर का परिचय दिया।
परीक्षा के निर्णायक सिद्धार्थ लॉरेन ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों ने नृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी प्रस्तुतियों में परिपक्वता और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
उन्होंने कहा कि बच्चों में इतनी क्षमता है कि वे राष्ट्रीय स्तर के किसी भी मंच पर पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।
इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों की नृत्य प्रतिभा का मूल्यांकन करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर मंच प्रदान करना और कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना था।
डिप्लोमा डांस परीक्षा के दौरान बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास देखने लायक रहा। उनकी शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
