झारखंड आंदोलन के पुरोधा, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन – कोयलांचल में शोक की लहर

झारखंड आंदोलन के जननायक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ‘दिशोम गुरु’ का आज 81 वर्ष की आयु में दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे धनबाद में शोक की लहर है। साथ ही जेएमएम परिवार भी शोक में डूबा हुआ पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक आंदोलन, एक विचार और झारखंड की पहचान थे। उन्होंने महाजनी प्रथा, शोषण और जल-जंगल-जमीन की लड़ाई को अपनी ज़िंदगी का लक्ष्य बना लिया था। यही धनबाद, जहां से उन्होंने झारखंड अलग राज्य की मांग की आगाज की थी, आज उसी धरती पर उनके निधन की खबर से शोक में डूबा हुआ है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन धनबाद के मनियाडीह में ही जन अदालत लगाकर गरीब आदिवासियों की समस्याओं का समाधान किया करते थे।

office
Author: office