समस्तीपुर में छोटा ऑपरेशन बना मौत की वजह: C मैक्स डॉक्टर जितेंद्र कुमार के क्लिनिक में महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समस्तीपुर शहर के सरोजिनी गली स्थित C मैक्स क्लिनिक में छोटा ऑपरेशन कराने आई एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया।

मृत महिला की पहचान नीरू देवी, पति विनोद कापर, निवासी भमरूपुर वार्ड संख्या–38, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, नीरू देवी को मामूली ऑपरेशन के लिए डॉक्टर जितेंद्र कुमार के यहां लाया गया था, जहां ऑपरेशन के दौरान उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की।

परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल दलालों के माध्यम से मरीजों को बुलवाता है और कमीशन के लालच में भोले-भाले लोगों को गुमराह कर भर्ती कराया जाता है। आरोप है कि सही इलाज न मिलने के कारण महिला की जान चली गई।

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और मौत के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai