धनबाद : स्थित माजीयोग ट्रस्ट पांडुरपाला ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष महजविन परवीन ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान पिछले दिनों धनबाद में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में दुल्हन को सजाने वाली लड़कियों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में योग, ध्यान और देशभक्ति से जुड़े संदेशों पर विशेष जोर दिया गया। ट्रस्ट की ओर से समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।
अंत में सभी उपस्थितजनों को मिष्ठान वितरित कर कार्यक्रम का सफल समापन किया गया। यह कार्यक्रम समाज में मानवता, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने का प्रेरक उदाहरण साबित हुआ।

