“चासनाला में श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड पाठ, वार्ड 52 की सुख-समृद्धि की कामना”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चासनाला,साउथ कॉलोनी स्थित राम प्रसाद क्लब के समीप मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और विधिवत पूजा-अर्चना की। सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम में जजमान की जगह युवा नेता अनूप सिंह उर्फ डेविट सिंह एवं वार्ड 52 की पार्षद प्रत्याशी सह उनकी धर्मपत्नी प्रियंका सिंह ने निभाई। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
सुंदरकांड पाठ की पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के बीच महा प्रसाद का वितरण किया गया। इसके पश्चात सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया।

शिव भक्त मंडली अजमेरा के संजय उपाध्याय, जे पी मिश्रा,वंश राज,रघु पांडे,सदा नन्द राय, लालू मास्टर आदि थे।

आयोजन को सफल बनाने में वार्ड ५२ के स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

वहीं युवा नेता अनूप सिंह उर्फ डेविड सिंह ने कहा की वार्ड ५२के खुशहाली के लिए एक मौका वार्ड ५२के पार्षद प्रत्याशी प्रियंका सिंह को देकर देखे।
मौके पर इस कार्यक्रम में वार्ड ५२के सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल थे।

“चासनाला में वार्ड 52 के लिए सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम” “श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हुए, अनूप सिंह और प्रियंका सिंह” “वार्ड 52 की खुशहाली के लिए आयोजित सुंदरकांड पाठ और महा प्रसाद वितरण” “भक्ति और श्रद्धा के साथ चासनाला सुंदरकांड पाठ” “अनूप सिंह और प्रियंका सिंह के नेतृत्व में धार्मिक आयोजन, चासनाला”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool