धनबाद नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में एक बार फिर चर्चित चेहरा लक्ष्मी देवी ने मेयर पद के लिए नामांकन पत्र खरीदा है। लक्ष्मी देवी इससे पहले भी विधायक, सांसद और मेयर पद के लिए चुनाव लड़ चुकी हैं और इस बार भी अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतरने की तैयारी कर रही हैं। स्थानीय समाज सेवा में लंबे समय से सक्रिय रहीं लक्ष्मी देवी को एक अनुभवी और जुझारू उम्मीदवार के रूप में देखा जाता है। उनके नामांकन पत्र खरीदने के बाद नगर निकाय चुनाव में मुकाबला और रोचक होने की संभावना जताई जा रही है। समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं विरोधी दल भी अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता इस बार लक्ष्मी देवी पर कितना भरोसा जताती है और क्या उनका समाज सेवा का अनुभव उन्हें मेयर पद तक पहुंचा पाएगा। नामांकन पत्र खरीदने के बाद नेशन टीवी भारत से उन्होंने किया कुछ कहा सुनते है उन्ही के जुबानी

