सदन में बोलने से रोके जाने पर Rahul Gandhi का विरोध, Narendra Modi को बताया ‘कम्प्रोमाइज्ड’ !

राहुल गांधी ने सदन में बोलने से रोके जाने पर जताया विरोध, पीएम मोदी को ‘कम्प्रोमाइज्ड’ बताया ।

नई दिल्ली: विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया और सदन में स्पीकर की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बार उनका नाम उठाया गया और उनके खिलाफ अपमानजनक बातें कही गईं।

गांधी ने कहा कि यह सदन पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है, किसी एक पार्टी का नहीं, लेकिन जब भी वे बोलने के लिए उठते हैं, उन्हें रोक दिया जाता है। पिछली बार उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा किए गए समझौतों पर मूलभूत सवाल उठाए थे, लेकिन उन्हें कई बार बोलने से रोका गया।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार विपक्ष के नेता को सदन में बोलने का मौका नहीं दिया गया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कम्प्रोमाइज्ड हैं और यह बात सब जानते हैं।

office
Author: office