संभल, उत्तर प्रदेश: ईद के मद्देनजर आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान एक पुलिस अधिकारी के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बैठक में संभल के डीएसपी Kuldeep Kumar का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान डीएसपी कुलदीप कुमार ने कहा कि कुछ लोगों को इस बात की “खुजली” है कि वे Iran और Israel के बीच चल रहे विवाद में दखल देना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी को इतनी ही दिक्कत है तो वह जहाज में बैठकर ईरान की तरफ से जाकर लड़ सकता है।
डीएसपी के इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे सख्त चेतावनी के रूप में देख रहे हैं, जबकि कई लोगों ने इसे विवादित और आपत्तिजनक बताया है।
हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।










