ईरान का दावा—होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर मजबूत पकड़, बाहरी हस्तक्षेप से इनकार !

तेहरान ; ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर बड़ा दावा किया है। खातम-अल-अंबिया मुख्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान के पास खाड़ी क्षेत्र और ओमान के जलक्षेत्र में पूरी रणनीतिक बढ़त है और वह होर्मुज़ पर पूरी ताकत और समझदारी से नियंत्रण बनाए हुए है।

प्रवक्ता के अनुसार, “माइन बिछाने की जरूरत नहीं है, हमारे पास पर्याप्त नियंत्रण और क्षमता मौजूद है।” उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर हर उपलब्ध साधन का उपयोग किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि ईरान क्षेत्रीय देशों के साथ मिलकर समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्षम है। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि बाहरी देशों को इस क्षेत्र में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है।

office
Author: office