टेक्सास की ऑयल रिफाइनरी में धमाका, आग और धुएं का गुबार !

पोर्ट आर्थर, टेक्सास, United States l अमेरिका के टेक्सास राज्य के पोर्ट आर्थर में स्थित एक ऑयल रिफाइनरी में जोरदार विस्फोट के बाद आग लग गई, जिससे आसमान में घना धुआं उठता दिखाई दिया। यह घटना Valero Energy की रिफाइनरी में हुई।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में इंडस्ट्रियल हीटर में खराबी को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।

फिलहाल घटना में किसी बड़े नुकसान या हताहतों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है, जबकि संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

office
Author: office