नई दिल्ली ; Ashwini Vaishnaw ने लोकसभा में रेल सुरक्षा से जुड़े सवालों पर जवाब देते हुए Pappu Yadav के दावों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि सदन के सदस्य द्वारा प्रस्तुत किए गए आंकड़े सही नहीं हैं।
रेल मंत्री ने दावा किया कि देश में रेल से जुड़े consequential accidents में करीब 90 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा कि सरकार रेलवे सुरक्षा को लगातार मजबूत करने के लिए तकनीकी सुधार और बेहतर प्रबंधन पर काम कर रही है।










