गैस संकट को लेकर अतिशी का केंद्र सरकार पर हमला, वादों और आपूर्ति व्यवस्था पर उठाए सवाल !

नई दिल्ली ; Atishi ने देश में एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा नीतियों के कारण आम जनता को गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है।

अतिशी ने कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों का खामियाजा देश की जनता भुगत रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार ने त्योहारों पर फ्री गैस सिलेंडर देने का वादा किया था, लेकिन वह पूरा नहीं हुआ और आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि गैस आपूर्ति को बेहतर बनाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और दैनिक जीवन प्रभावित न हो।

office
Author: office