गायघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार ; बिहार के नेता Tejashwi Yadav ने कहा कि गायघाट, मुजफ्फरपुर में एक नशे में धूत दरोगा ने एक साधारण किसान की घर में घुसकर बिना किसी मुकदमे के गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक किसान पर जीवन में कभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि भ्रष्ट, नशेड़ी और निकम्मी बिहार पुलिस अभी तक इस दरोगा को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि जनता घटनास्थल पर एकमत होकर कह रही है कि दरोगा अपने आप को शराब माफिया के घर में छुपा रहा है, जबकि मुख्यमंत्री की हैसियत नहीं कि उसे गिरफ्तार कर सके।
तेजस्वी यादव ने चेतावनी दी कि यदि इस नशेड़ी दरोगा इंस्पेक्टर को गिरफ्तार नहीं किया गया तो जनता मुजफ्फरपुर की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करेगी।








