नई दिल्ली : बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें ट्यूशन दिया जाना चाहिए, ताकि वे विदेश जाकर अर्थव्यवस्था के खिलाफ गलत बयान न दें।
रनौत ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अक्सर भारत की आर्थिक स्थिति को लेकर भ्रामक और नकारात्मक टिप्पणी करते हैं, जो देश की छवि पर असर डाल सकती है।









