रुड़की में किसानों का प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रुड़की, उत्तराखंड: रुड़की में उत्तराखंड किसान मोर्चा संगठन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने पहले वोट क्लब स्थित बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की।

इसके बाद किसानों का जत्था पैदल मार्च करते हुए रुड़की तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचा, जहां जॉइंट मजिस्ट्रेट को भी ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान किसानों ने इकबालपुर शुगर मिल पर बकाया भुगतान, मूल निवास प्रमाण पत्र जारी करने और अन्य स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि लंबे समय से किसानों का भुगतान रुका हुआ है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि इकबालपुर मिल का बकाया जल्द से जल्द चुकाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने स्थायी निवास प्रमाण पत्र के स्थान पर मूल निवास प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की।

किसानों ने बिजली विभाग से यह भी मांग की कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर ट्यूबवेल की बिजली मुफ्त की जाए, जिससे खेती की लागत कम हो सके।

किसानों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे और इसका असर आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा।

office
Author: office

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai