अवैध कोयला लोड पिकअप का कहर: एक व्यक्ति की मौके पर मौत, ग्रामीणों में आक्रोश ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामकनाली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब अवैध कोयला लोड एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने सड़क किनारे मौजूद व्यक्ति को कुचल दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी भयावह थी कि मृतक का एक पैर पिकअप वाहन में फंसा रह गया, जबकि शव सड़क पर पड़ा रहा। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान सुनील हेंब्रम के रूप में हुई है, जो सड़क किनारे चाय-पकौड़ी की दुकान चलाकर अपना जीवन यापन करता था। घटना के समय वह सुबह दुकान का काम शुरू करने के बाद शौच के लिए निकला था, तभी यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही निरसा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध कोयला ढुलाई लंबे समय से जारी है और पुलिस की लापरवाही के कारण ही ऐसे हादसे हो रहे हैं।

ग्रामीणों की मांग है कि ग्रामीण सड़कों पर अवैध और तेज रफ्तार वाहनों के परिचालन पर तत्काल रोक लगाई जाए और मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा दिया जाए।

मामले में मृतक की बहन ने लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों—पार्थो मंडल, पिंटू बाउरी, बीसू यादव सहित अन्य 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

office
Author: office

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai