रुड़की में निःशुल्क आई कैंप का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रुड़की में समाजसेवा की एक मिसाल देखने को मिली, जहां पूर्व पार्षद मोहसिन अली के निवास पर हंसराज चैरिटेबल हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क आई कैंप का आयोजन किया गया।

इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और उपचार का लाभ उठाया। कैंप में मरीजों को न केवल जांच की सुविधा दी गई, बल्कि जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां और चश्मे भी वितरित किए गए।

पूर्व पार्षद मोहसिन अली के भाई इकबाल अहमद ने बताया कि इस तरह के कैंप का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि हंसराज चैरिटेबल हॉस्पिटल द्वारा समय-समय पर इस तरह के निःशुल्क शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिलता है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंप समाज के लिए बेहद उपयोगी हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो नियमित रूप से इलाज नहीं करा पाते।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *