पालीगंज में साइबर थाना पटना की बड़ी कार्रवाई, आपत्तिजनक सामग्री के साथ आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना जिला के पालीगंज थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पालीगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा इंटरनेट के माध्यम से अवैध एवं आपत्तिजनक सामग्री को संग्रहित करने और विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए जाने की सूचना तकनीकी जांच के दौरान प्राप्त हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया।

वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष, साइबर थाना पटना के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे सुनियोजित तरीके से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और डिजिटल साक्ष्यों की विस्तृत जांच जारी है।

इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष साइबर थाना पटना ने प्रेस वार्ता कर कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai