हल्द्वानी में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ सामाजिक संगठनों का गुस्सा खुलकर सामने आया। डीएवी कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गायक पर अभद्र भाषा और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया गया है।
घटना से नाराज विभिन्न संगठनों और पहाड़ी आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन को तहरीर सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि देवभूमि उत्तराखंड में इस तरह की भाषा और व्यवहार कतई स्वीकार्य नहीं है, खासकर जब मामला एक शैक्षणिक संस्थान से जुड़ा हो। उन्होंने कहा कि इस घटना से छात्रों और समाज में गलत संदेश जाता है, इसलिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है।
इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने उमेश कुमार की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर |




