बलिया में प्रेम प्रसंग बना खूनी संघर्ष, दोस्तों ने युवक को मारी गोली, हालत स्थिर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। नरही थाना क्षेत्र के सोहांव गांव में रविवार रात एक युवक पर ताबड़तोड़ गोली चला दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान आर्यन यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला और भी चौंकाने वाला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक इस वारदात को किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि युवक के ही दोस्तों—बम और बबलू यादव—ने अंजाम दिया है। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। कृपाशंकर (अपर पुलिस अधीक्षक, दक्षिणी) ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना आपसी रंजिश और प्रेम संबंधों से जुड़ी प्रतीत हो रही है। हालांकि असली वजह का खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा।

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

बाइट: कृपाशंकर, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai