उत्तर प्रदेश के Ballia जिले में गोली चलने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। थाना चितबड़ागांव क्षेत्र के बघहीं गांव में सगे चाचा ने अपने ही भतीजे को गोली मार दी।
मिली जानकारी के अनुसार, संजय सिंह नामक व्यक्ति ने अपने भतीजे वैभव सिंह पर गोली चला दी, जो उसके बाएं कांख के ऊपर जाकर लगी। गनीमत रही कि युवक की जान बाल-बाल बच गई।
घटना के बाद घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे Banaras Hindu University Hospital रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
इस मामले में सीओ सदर Rakesh Kumar Singh ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
