न्याय मिला तो वृद्ध विधवा महिला पहुँची कोर्ट, अधिवक्ता को दिया आशीर्वाद

मुजफ्फरपुर जिले में एक भावुक और प्रेरणादायक मामला सामने आया है, जहां न्याय मिलने के बाद एक वृद्ध विधवा महिला कोर्ट पहुँची और अपने अधिवक्ता को आशीर्वाद दिया। मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा की पहल पर महिला को 21 लाख रुपये की राशि दिलाई गई।

बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से अपने पति की जमा पूंजी पाने के लिए संघर्ष कर रही थी। अधिवक्ता ने बिना किसी फीस के उनका केस लड़ा और न्याय दिलाया। कोर्ट के फैसले के बाद महिला ने आभार व्यक्त करते हुए अधिवक्ता को आशीर्वाद दिया, जिससे वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए।