बलिया में मातम में बदला मुंडन संस्कार: गंगा में डूबे 4 युवक-युवती, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Ballia से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान स्नान करते समय 4 युवक-युवतियां गहरे पानी में डूब गए।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7:30 बजे परिवार गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचा था। इसी दौरान एक युवक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में एक-एक कर चार लोग पानी में समा गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय मछुआरों और फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जो खबर लिखे जाने तक जारी है।

प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है।