Pilibhit में जंगल से खेतों की ओर आए एक तेंदुए के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मरोरी ब्लॉक के गांव ज्योराह की बताई जा रही है, जहां आरोप है कि तेंदुए के पैरों को बांधकर लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल तेंदुए को रेस्क्यू कर उपचार के लिए भेजा। विभाग की ओर से उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है।
इस दौरान रेस्क्यू टीम को आक्रोशित भीड़ का भी सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार भीड़ ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ अभद्रता और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग भी किया।
मामले पर डीएफओ Bharat Kumar DK ने बताया कि तेंदुए के साथ क्रूरता करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच जारी है।
वन विभाग का कहना है कि वन्यजीवों के साथ इस तरह की घटनाएं गंभीर अपराध हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
