रामगढ़ जिले के कई गांवों में तैयार फसल तबाह, प्रशासन ने किया नुकसान का आकलन

रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड अंतर्गत भदानीनगर क्षेत्र के चिकोर, लादी, सुद्दी, पाली, बारीडीह और कोढ़ी समेत कई गांवों में बेमौसम बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक बदले मौसम ने खेतों में तैयार खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

जानकारी के अनुसार, किसानों की एकड़ो जमीन पर लगी तरबूज, खीरा, टमाटर, लौकी और नेनुआ की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। इसके अलावा आम की फसल को भी भारी क्षति पहुंची है। किसानों का कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

फसल नुकसान की सूचना मिलने के बाद बड़कागांव विधायक Roshan Lal Choudhary, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज गुप्ता तथा कृषि एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित गांवों का दौरा किया। अधिकारियों ने खेतों का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया और किसानों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

स्थानीय किसानों ने सरकार से मुआवजे और राहत सहायता की मांग की है, ताकि उन्हें हुए आर्थिक नुकसान से कुछ राहत मिल सके।