केंदुआ में भूधंसान के विरोध में NH-32 मुद्दे पर 24 घंटे का धरना

 अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत धनबाद विधायक Raj Sinha ने केंदुआ क्षेत्र में भूधंसान और NH-32 मार्ग बंद होने के विरोध में 24 घंटे का अनशन शुरू कर दिया। यह अनशन दोपहर करीब 2 बजे से शुरू हुआ, जिसमें केंदुआ चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने भी समर्थन दिया।

अनशन के दौरान विधायक राज सिन्हा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बीसीसीएल और जिला प्रशासन लगातार भूधंसान और गैस रिसाव का भय दिखाकर स्थानीय लोगों को डराने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ सप्ताह पहले इसी स्थान पर NH-32 को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर धरना दिया गया था।

विधायक के अनुसार, प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना स्थगित किया गया था और 2 मई को समाहरणालय में प्रभावित लोगों के साथ वार्ता तय की गई थी, लेकिन वह बैठक स्थगित हो गई। वार्ता नहीं होने से केंदुआ क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

अनशन स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यापारी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।