रेलवे ऑडिटोरियम में रोजगार मेला आयोजित, पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

धनबाद: केंद्र सरकार की ओर से शनिवार को धनबाद के रेलवे ऑडिटोरियम में 19वें रोजगार मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री Annapurna Devi, सांसद Dhullu Mahto और धनबाद विधायक Raj Sinha शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ और मोमेंटो देकर स्वागत करने के साथ हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री Narendra Modi ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के युवाओं को संबोधित किया और ऑनलाइन माध्यम से 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश के युवा भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं और सरकार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथियों ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रोजगार मेले को लेकर युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।