बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में माकपा का धरना दूसरे दिन भी जारी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

मधुबनी रांटी क्षेत्र में कथित बुलडोजर कार्रवाई और गरीब परिवारों के घर तोड़े जाने के विरोध में भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से मधुबनी जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष चल रहा धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

धरना सभा को संबोधित करते हुए माकपा के राज्य सचिव ललन चौधरी ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने गरीब दलित परिवारों के घरों को जेसीबी और बुलडोजर से ध्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि धरना स्थल पर प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी स्थिति का जायजा लेने नहीं पहुंचा।

माकपा जिला सचिव मनोज यादव ने प्रशासन और कथित भू-माफियाओं की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रभावित परिवार वर्षों से संबंधित भूमि पर रह रहे हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई तथा दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।

सभा को संबोधित करने वाले नेताओं ने राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि गरीबों के आवासों को हटाने की कार्रवाई सामाजिक न्याय के विरुद्ध है। माकपा नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

कबीरधाम में गोचर जमीन पर चला सरकार का बुलडोजर, करोड़ों की जमीन हुआ अतिक्रमण  मुक्त