कुमारधुबी को जल्द मिल सकती है नई ट्रेन, सांसद ढुल्लू महतो ने दिया आश्वासन

कुमारधुबी को जल्द मिल सकती है नई ट्रेन, सांसद ढुल्लू महतो ने दिया आश्वासन

धनबाद कुमारधुबी क्षेत्र में नई ट्रेन की मांग को लेकर सांसद ढुल्लू महतो ने बड़ा आश्वासन दिया है। एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सांसद से जब मीडिया ने पूछा कि उनके कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के बावजूद कुमारधुबी की दो ट्रेनों की मांग अब तक पूरी क्यों नहीं हुई, तो उन्होंने कहा कि क्षेत्र की यह मांग पूरी तरह जायज है और इस दिशा में जल्द पहल की जाएगी।

सांसद ने कहा कि कुमारधुबी के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल तैयार कर दिल्ली जाना चाहिए। वहां रेल मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र की मांग को मजबूती से रखा जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रयास के बाद कुमारधुबी को जल्द नई ट्रेन की सौगात मिल सकती है।

ढुल्लू महतो ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार रेलवे सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रही है। धनबाद लोकसभा क्षेत्र में रेल संपर्क को और मजबूत बनाने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

उन्होंने कहा कि कुमारधुबी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नई ट्रेन का परिचालन उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सांसद के इस बयान के बाद क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि लंबे समय से लंबित रेल सुविधा की मांग जल्द पूरी हो सकती है।

कुमारधुबी को जल्द मिल सकती है नई ट्रेन, सांसद ढुल्लू महतो ने दिया आश्वासन