सूरह ताल को 100वां रामसर स्थल घोषित कर पीएम मोदी ने पूरा किया चंद्रशेखर का सपना : दयाशंकर सिंह

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि एशिया के सबसे बड़े तालों में शामिल सूरह ताल को देश का 100वां रामसर स्थल घोषित किया जाना पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के सपनों को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर सूरह ताल को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना चाहते थे, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा किया गया। मंत्री ने इसे लोकतंत्र की खूबसूरती और विकास की मिसाल बताते हुए कहा कि इससे पर्यटन और स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी।