पटना। बिहार के 24 जिलों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बौछारों को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में आंधी और वज्रपात की भी संभावना है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है। किसानों को भी फसल और कृषि कार्यों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।