पश्चिम बंगाल में महिलाओं को बड़ी सौगात, सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा शुरू !

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा लागू कर दी है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक राहत प्रदान करना और उनकी सार्वजनिक परिवहन तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना है। राज्य सरकार का कहना है कि इस योजना से लाखों महिला यात्रियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा उनकी दैनिक यात्रा का खर्च कम होगा।

office
Author: office