जिला स्तर की आर्थिक प्रगति और इंफ्रास्ट्रक्चर पर नीति आयोग में विशेष चर्चा !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक में देश के समग्र विकास, जिला स्तर पर आर्थिक प्रगति और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भाग लेते हुए ऊर्जा, कृषि, निवेश और रोजगार सृजन से जुड़े सुझाव प्रस्तुत किए। केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से विकास योजनाओं को गति देने पर भी जोर दिया गया।

office
Author: office