NEET-UG री-एग्जाम को लेकर देशभर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए देशभर के परीक्षा केंद्रों पर मॉक ड्रिल आयोजित की।NEET-UG री-एग्जाम से पहले परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं को परखने के लिए मॉक ड्रिल की गई, जिसमें प्रवेश प्रक्रिया, सुरक्षा जांच, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया।
NTA के अनुसार परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। देशभर में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों और निगरानी टीमों की तैनाती की गई है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी न हो।
री-एग्जाम 21 जून को आयोजित किया जाना है। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, CCTV निगरानी और कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं।
