उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के रसड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। रसड़ा कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने अपराधियों और माफियाओं को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कानून से बड़ा कोई नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, “पुराने गुंडे मिट्टी में मिल गए, नए गुंडे भी पैदा होंगे तो वे भी मिट्टी में मिल जाएंगे।”
कोतवाल का यह बयान अपराध और गुंडागर्दी के खिलाफ पुलिस की सख्ती के बीच सामने आया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और जो भी व्यक्ति कानून को चुनौती देगा या अपराध में शामिल होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रसड़ा पुलिस ने साफ कर दिया है कि अपराधियों और अराजक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस प्रशासन लगातार अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अभियान चला रहा है।
