उत्तराखंड के लालकुआं से बड़ी खबर सामने आई है। शहर में चोरी की घटनाओं के बीच अब एक नया मामला सामने आया है, जहां चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए कोतवाली के सामने से ही दूध से भरी क्रेट्स चोरी कर लीं।
जानकारी के अनुसार दिनदहाड़े लालकुआं कोतवाली के सामने स्थित एक दुकान के बाहर दूध की क्रेट्स रखी हुई थीं। इसी दौरान एक अज्ञात चोर ने मौका देखकर पूरी क्रेट्स उठाई और वहां से फरार हो गया।
घटना के बाद दुकानदार को चोरी की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस चोर की पहचान करने में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है। अब पुलिस के सामने चुनौती है कि इस तरह की वारदातों पर लगाम कैसे लगाई जाए।
